उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिले में हुई मूसलाधार बारिश के चलते रगोली में आवागमन के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग एक बार फिर से तेज बहाव में बह गया इससे लोगों की समस्या फिर से बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने यथाशीघ्र वैकल्पिक मार्ग को बनाने की मांग उठाई है। मुख्यालय से सटे ग्राम रगौली में नाले पर बनाई जा रहे पक्के पुल के निर्माण के चलते बगल में अस्थाई मार्ग बनाया गया था लेकिन बीती रात हुई तेज मूसलाधार बारिश के चलते अस्थाई मार्ग पानी में बह गया और रगोली के अलावा आसपास के दर्जनों गांव के वाशिंदों के सामने आवागमन की समस्या हो गई है। मालूम हो कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मुख्यालय जाते हैं और स्कूली बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। इसके पहले भी तेज बारिश के चलते पहले भी डायवर्जन बह गया था। अब फिर से इस...