उरई, जुलाई 27 -- Orai News: उरई, संवाददाता । मुख्यमंत्री द्वारा उदघाटन होने के बाद करोड़ों से शहर के बीचोंबीच स्थित नवीन भवन में तहसील चालू हो गई है। तीन साल बाद पुरानी जगह भवन को ट्रांसफर किया गया। इसके चलते पहला दिन सोमवार को चुनौतियों के बीच गुजरा। चीजें व्यवस्थित न होने की वजह से आम आदमी से लेकर वकीलों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि लोगों को इस बात की भी खुशी थी कि अब उन्हें डेढ़ से दो किमी का चक्कर नहीं काटना पडे़गा। यह भी पढ़ें- Orai News: आईएएस रिंकू सिंह राही को तहसील में नहीं मिला अलग चेंबर व कोर्ट, कक्षों में ताला डालकर भाग गए कर्मचारीलोगों की समस्याएं वहीं, सदर एसडीएम ने कोर्ट लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को नवीन तहसील भवन में रौनक देखी गई। पहला दिन होने के कारण तमाम कामकाज बाधित रहे। दोपहर 2 बजे तक खतौ...