Orai News: तीन बच्चों की मां लापता... बच्चे पूछ रहे कब आएंगी मम्मी... डीएम से गुहार
उरई, जुलाई 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र के रहिया गांव से एक मां के लापता होने से उसके तीन मासूमों बच्चों की दुनिया ही उजड़ गई। युवती के तीनों बच्चे पिछले तीन महीने से मम्मी कब आएंगी.. पूछते-पूछते थक गए हैं। पत्नी को तलाशते-तलाशते हताश पिता ऋषि राज अपने तीनों बच्चों को साथ गुरुवार को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठ गया।उरई कोतवाली क्षेत्र के रहिया गांव निवासी मजदूर ऋषि राज की 32 वर्षीय पत्नी अनीता उर्फ ममता बीमी 11 अप्रैल से लापता है। घर की जिम्मेदारी और बच्चों की परवरिश अकेले संभाल रहे ऋषि का कहना है कि उन्होंने थाने से लेकर रिश्तेदारों तक हर जगह पत्नी की तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला। सबसे ज्यादा तकलीफ तीन बच्चों को है। बड़ा बेटा 13 साल का है। वह स्कूल के साथ-साथ अब घर के काम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.