Orai News: तालाब के पास पड़े कूड़े से उठ रही दुर्गंध, मोहल्लेवासी परेशान
उरई, नवम्बर 26 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। जालौन नगर के मोहल्ला दबगरान में तालाब के पास पड़े कूड़े के ढेर से उठ रही तेज दुर्गंध ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कूड़ा लंबे समय से पड़ा होने के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि गंदगी और बदबू के चलते वहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। शिकायत के बाद भी कूड़ा नहीं उठा है और लोग परेशान हैं।स्थानीय लोगों बाबूराम, कमलेश और करन सिंह के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कूड़े का उठान नहीं कराया गया। लोगों को बीमारी फैलने और मच्छरों के पनपने का डर सता रहा है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द कूड़ा हटवाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.