Orai News: तालाब किनारे 20 फीट के अजगर ने दो बकरियों को लपेटा, ग्रामीणों में दहशत
उरई, अगस्त 10 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम तरसोल में बस्ती के पास स्थित तालाब में बीते दिनों आए विशाल अजगर ने सोमवार सुबह दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार गांव के मंदिर किनारे गौशाला के पास बड़ा तालाब बरसात के कारण लबालब भरा हुआ है। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद जंगल की तरफ से करीब 20 फीट लंबा अजगर तालाब में आ गया था।सोमवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने तालाब किनारे विचरण कर रही दो बकरियों को अजगर द्वारा लपेटे में लेते देखा। शोर सुनकर जब लोग दौड़े तब तक बकरियों की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: स्कूल के पास खेत में गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला इतना विशालकाय अजगर देखकर लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों को आता देख अजगर तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.