Orai News: तालाब ओवर फ्लो, बारिश में स्कूल बना तालाब,खुले मैदान में पाठशाला
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: कोंच/पड़री। संवाददाता कोंच ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले पड़री गांव में भारी बारिश के बाद पास में स्थित तालाब ओवर फ्लो होने से जूनियर यूपीएस स्कूल परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस जलभराव के कारण पिछले चार-पांच दिनों से बच्चे और शिक्षक स्कूल के बाहर खुले मैदान में बैठकर पाठशाला चलाने पर मजबूर हैं।
स्कूल जल भराव की समस्या तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ब्लाक कोंच का पड़री गांव का सरकारी स्कूल जल भराव की समस्या से जूझ रहा है। बीते चार-पांच दिनों से परिसर में भरा पानी प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। रसोई और भंडारण कक्ष पानी से घिरे होने के कारण मिड-डे-मील बनाने में परेशानी आ रही हैं। वहीं शौचालय तक पहुंचने का रास्ता भी पानी में डूबा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा और भोजन व्यवस्था सब चौपट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.