Orai News: तहसील में कथित रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, निजी कर्मी पर कार्रवाई
उरई, जुलाई 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री एवं दाखिल-खारिज कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में एक वृद्ध किसान द्वारा रुपये गिनकर कार्यालय में कार्यरत एक निजी व्यक्ति को दिए जाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।प्रारंभिक जांच के आधार पर रुपये लेते दिखाई देने वाले निजी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वहीं कार्यालय से जुड़े कर्मचारी आरके को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.