Orai News: तहसील परिसर में घुटनों तक भरा पानी, अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी
उरई, अगस्त 29 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता पांच दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते तहसील परिसर में घुटनों तक पानी भर गया। नाराज करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं ने शनिवार दोपहर तहसील परिसर में आधे घंटे तक नारेबाजी कर विरोध जताया।अधिवक्ताओं का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर साल बरसात में तहसील परिसर तालाब बन जाता है। परिसर में निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिवक्ता संघ ने प्रशासन से जल्द जल निकासी और स्थायी समाधान की मांग की है। एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि सिंचाई विभाग के जेई को नालों की सफाई कराने और पानी निकासी के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.