उरई, अगस्त 21 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप शाक्यवार ने उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। दिवंगत प्रदीप ने अपने बच्चे के इलाज के लिए ब्याज पर रुपये लिए थे, जिसके बाद वह लगातार दबाव में थे।ऐसे संकट में फंसे परिवार की मदद के लिए जालौन तहसील के कर्मचारियों ने सराहनीय पहल की। एसडीएम राकेश सोनी के नेतृत्व में समस्त राजस्व परिवार ने अपना एक दिन का वेतन एकत्र कर मृतक की पत्नी को बच्चे के इलाज के लिए 60 हजार रुपये नकद सहायता के रूप में प्रदान किए। प्रदीप शाक्यवार की मौत के बाद परिवार आर्थिक तंगी और बच्चे के इलाज को लेकर परेशान था। तहसील कर्मचारियों की इस मानवीय मदद से परिवार को बड़ी राहत मिली है। एसडीएम राकेश सोनी एवं तहसील परिवार की ओर से दी गई इस सहायता की नगर में जमकर सराहना हो रही है। ल...