Orai News: तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल गिरी,टला बड़ा हादसा
उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता लगातार बारिश के बीच तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल अचानक ढह गई। गुरुवार दोपहर को हुए इस हादसे में दीवार के पास खड़े कई ठेले मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।कोंच क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ने से दीवार कमजोर हो गई थी। गुरुवार दोपहर को बाउंड्रीवॉल सड़क की ओर गिरी, जिससे उसके बगल में खड़े ठेले मलबे से दब गए और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।दीवार गिरने की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में बाउंड्रीवॉल अचानक गिरती और कुछ ही क्षणों में उसका मलबा फैलते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.