Orai News: तमंचा कारतूस समेत एक गिरफ्तार
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि नहर के पास एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही एसआई शिवम सेंगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां खड़ा युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछतांछ में उसने अपना नाम मोहल्ला खटीकाना निवासी फैजान बताया। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कोतवाली जालौन और कुठौंद थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके 15 अगस्त को घर से बाइक हुई बाइक चोरी में भी लिप्त होने का संदेह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.