उरई, जुलाई 8 -- Orai News: उरई, संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अभिषेक खरे के आदेश पर एट कोतवाली में तत्कालीन एसएचओ पंकज पांडेय व भाजपा नेता समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पीड़िता से छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता की गई तथा शिकायत करने पर पुलिस ने संरक्षण दिया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र के अनुसार एट कस्बे की एक महिला ने आरोप लगाया कि 26 फरवरी 2026 की शाम करीब सात बजे भाजपा नेता कार्तिक त्रिपाठी और उसके तीन साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। महिला का कहना है कि आरोपी उसे लाल रंग की कार में जबरन बैठाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध और शोर मचाने पर आरोपियों ने कार से कुचलकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के जुटने पर वे...