उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: कालपी। संवाददाता गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान के नगर में आने की भनक लगते ही मेडिकल संचालक शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए। बाजार भ्रमण के दौरान अधिकांश दुकानें बंद मिलीं। इंस्पेक्टर गणेशगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं और डोर-टू-डोर चेकिंग की। जांच में दवाइयों का रखरखाव सही पाया गया, फिर भी चार दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए गए। इस कार्रवाई से नगर के मेडिकल विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई 15 अक्टूबर को की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...