उरई, सितम्बर 20 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एपी वर्मा ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। वहीं पीएचसी भेड़ में डॉक्टर, एएनएम और स्टाफ नर्स समेत चार लोग अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।सीएमओ ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिक से अधिक मरीज मेले का लाभ ले सकें। साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले मरीजों में विशेषकर फीवर, खांसी, जुकाम के मरीजों को चिन्हित कर उनकी जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा। वहीं पीएचसी पिंडारी में ओपीडी में मरीजों क...