Orai News: डेढ़ किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के निर्देशन में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गुरुवार रात को नहर पुलिया से करीब 20 कदम आगे टीहर पुलिया की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 1.4 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ पंचम निवासी अकबरपुरा थाना माधौगढ़ के रूप में हुई। थाना रामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से थाना माधौगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.