उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई में सीजन के पहले डेंगू मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला मलेरिया विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए शहर में रेड जोन चिन्हित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है जो घर घर जाकर सोर्स रिडक्शन का कार्य कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: लंबी चुप्पी के बाद उरई में डेंगू की दस्तक, सीजन का पहला मरीज मिलाडेंगू की जांच स्वास्थ्य महकमे और जिला मलेरिया विभाग की टीमों द्वारा घरों के अंदर और बाहर कूलरों, पुराने मिट्टी के बर्तनों, टायरों, पानी की टंकियों, गमलों और कबाड़ में जमा पानी में डेंगू के मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट किया जा रहा है और संबंधित जगहों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। सा...