Orai News: डीसीएम की टक्कर से स्कूली बच्चों से भरी वैन खंती में गिरी, एक घायल
उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: एट, संवाददाता। गुरुवार सुबह कोटरा ओवरब्रिज के पास स्कूली बच्चों से भरी निजी वैन को पीछे से आ रही अज्ञात डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर से वैन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। वैन में चालक और शिक्षक समेत 13 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक बच्चे को चोट लगने पर उरई भेजा गया।ग्राम कुरकुरु से स्कूली वैन में बच्चों को लेकर चालक कस्बा एट स्थित अंकुरण प्ले स्कूल जा रहा था। इस दौरान कोटरा ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन हाईवे से नीचे खंती में पलट गई। डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। वैन के गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.