उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: उरई, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध आश्रम का माहौल उस समय भावुक और आत्मीय हो उठा, जब जिलाधिकारी समीर स्वयं वहां पहुंचे और बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे अपनेपन के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों का हालचाल जाना, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके जीवन के अनुभवों को भी आत्मीयता से सुना। बुजुर्गों ने भी जिलाधिकारी से खुलकर बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को माला पहनाकर, मिष्ठान एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बुजुर्ग समाज के लिए बोझ नहीं प्रेरणा स्र...