उरई, अगस्त 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता ग्राम रगोली में मलंगा नाला पर निर्माणाधीन पुल का डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि मलंगा नाला पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हाल में हुई भारी बारिश के कारण नाले में पानी का प्रवाह बढ़ने से आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डीएम ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य को प्रभावित किए बिना आवागमन की सुविधा बहाल करने के लिए पाइप ...