Orai News: डीएम ने मलंगा नाले का किया निरीक्षण
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: उरई, संवाददाता। लगातार बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मलंगा नाले के बढ़े जलस्तर और जलभराव का जायजा लिया। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नाले की तत्काल सफाई कराने और जलप्रवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नाले में कई स्थानों पर कचरा फंसा मिला, जिससे पानी के बहाव में रुकावट आ रही थी। उन्होंने तत्काल कचरा हटवाकर नाले की सफाई कराने को कहा। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए जलभराव संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जहां भी जलप्रवाह बाधित होने की आशंका हो, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। नाले पर अतिक्रमण को लेकर डीएम ने सख्ती दिखाई, उन्होंने सिंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.