उरई, अगस्त 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता सरसौखी कान्हा गौशाला में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पहुंचकर गौशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर गोवंशों के रखरखाव, चारा, पेयजल, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ एवं चना खिलाया। गोवंशों के प्रति स्नेह एवं संवेदनशीलता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि गोवंशों का संरक्षण एवं उनकी बेहतर देखभाल शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। गौशाला में प्रत्येक गोवंश को पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौ...