उरई, जुलाई 25 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मस्जिद के रास्ते में अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किए जाने की शिकायत मोहल्ले के व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है।नगर क्षेत्र के मोहल्ला धर्मशाला निवासी मोहम्मद जुबैर ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि मोहल्ला दबगरान में एक मस्जिद स्थित है। मस्जिद की दक्षिण दिशा में जो जगह है, यहां से मस्जिदों में लोगों का आना जाना होता है। उसमें मोहल्ले के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं वह अवैध कब्जा करने के साथ ही वहां पिलर का निर्माण कर रहे हैं। जब उन्हें अवैध कब्जा करने से मना किया जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अवैध कब्जे की जांच कराकर अवैध कब्जा को हटवाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...