Orai News: डीएम की सख्ती से बिजली विभाग के एसडीओ और अवर अभियंता पर गिरी गाज
उरई, अगस्त 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता बिजली विभाग की लापरवाही से करंट से दो लोगों के झुलसने के मामले में डीएम ने की कड़ी कार्रवाई की है। उपखंड अधिकारी जालौन को पद से हटाने के साथ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हदरुख के अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए अन्य जगह अटैच करने के साथ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के कड़े निर्देशों के बाद अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने हदरुख विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में हुई विद्युत दुर्घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई कर दी है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उपखंड अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है जबकि संबंधित अवर अभियंता के विरुद्ध भी विभागीय दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाकर कार्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.