उरई, अगस्त 3 -- Orai News: उरई, संवाददाता। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बेरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन व जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Auraiya News: देवकली मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायज...