Orai News: डीएम-एसपी ने कुठौंद में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बेहतर सेवा के निर्देश
उरई, अगस्त 22 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को कुठौंद विकास खंड क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय और विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया।पीएचसी कुठौंद में निरीक्षण के दौरान 249 मरीजों का पंजीकरण मिला। पंजीकरण और औषधि वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। डीएम ने स्नेक बाइट और रेबीज की दवाओं की उपलब्धता देखी, जो पर्याप्त मात्रा में थीं। उन्होंने जीवनरक्षक दवाओं को निर्धारित तापमान पर रखने और वैधता की निगरानी के निर्देश दिए। लैब में सैंपल और रजिस्टर व्यवस्थित मिले। प्रसव कक्ष को 24 घंटे उपकरणों और दवाओं से तैयार रखने को कहा। राजकीय पशु चिकित्सालय में उस दिन 6 पशुओं का उपचार किया गया था। दवाओं का स्टॉक रजिस्टर से मिलान पर सही मिला। डीएम ने पशुपालकों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.