उरई, अगस्त 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं एसपी डॉ विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुसार...