Orai News: डीएम एसपी ने कारागार का औचक निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उरई, जुलाई 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता कानून व्यवस्था एवं कारागार प्रशासन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, चिकित्सालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.