उरई, अक्टूबर 21 -- Orai News: कालपी। संवाददाता दशहरा पर्व पर तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को सहकारी खाद बिक्री केन्द्र खुले तो किसान खाद लेने पहुंचे, लेकिन इफ्को की डीएपी न मिलने से अधिकांश को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस समय दलहन-तिलहन की बुवाई का समय चल रहा है, ऐसे में डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।बुधवार को बड़ी संख्या में किसान नगर की सहकारी समिति और पीसीएफ केन्द्र पर खाद लेने पहुंचे थे। वहां वितरण तो हो रहा था, लेकिन इफ्को की डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं थी। पीसीएफ केन्द्र प्रभारी धनीराम के अनुसार इस बार उन्हें निजी कंपनी की डीएपी और एनपीके की आपूर्ति मिली है। एनपीके की कीमत अधिक होने से किसान उसे लेने से कतरा रहे हैं। किसान उपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि उ...