Orai News: डीएपी के लिए किसानों में मारामारी, पीसीएफ केंद्र पर हंगामा, केंद्र प्रभारी से अभद्रता
उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। रबी की बुआई से पहले ही डीएपी खाद के लिए संघर्ष शुरू हो गया है। सोमवार को मंडी परिसर स्थित पीसीएफ केंद्र पर खाद वितरण के दौरान करीब पांच सौ से अधिक किसान उमड़ पड़े। एक-एक बोरी के लिए मारामारी मच गई और हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के दौरान किसानों ने केंद्र प्रभारी से अभद्रता भी की, जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर वितरण शुरू हो सका। बुआई के समय खाद की किल्लत होगी, यह समझ अब किसानों को हो गई है। इसलिए वह अभी से भंडारण करना चाहते हैं। बुआई का मौसम न होने के बावजूद खाद बिक्री केंद्रों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। इसकी बानगी शनिवार को सहकारी समिति महेवा में देखने को मिली थी, जहां पांच सौ बोरी डीएपी की उपलब्धता के बाद भी सैकड़ों किसान लाइन में खड़े हो गए थे और घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.