उरई, नवम्बर 10 -- Orai News: उरई। मंगलवार को पुखरायां में टे्रन स्टापेज का उदघाटन करने जा रहे उ.म. रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम ने रेलवे ट्रैक को परखा। स्पेशल ट्रेन परख से निकले डीआरएम ने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर ट्रैक को परखने के साथ ही रास्ते में मिलने वाले पुल पुलिया, रेलवे क्रासिंगों को भी देखा। जहां कमी नजर आई, उसे अधिकारियों को नोट कराकर दूर कराए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं, टे्रन स्पीड के बारे में भी जानकारी ली। इतना ही नहीं, स्थानीय अधिकारियों में डीआरएम के गुजरने की वजह से दिन भर धुकधुकी मची रही। उन्हें इस बात का डर लगा रहा कि आखिर डीआरएम अचानक स्टेशन पर रुक गए तो क्या होगा। इस बात की चिंता उन्हें दिन भर लगी रही। इस वजह से कई व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया गया। सफाई से लेकर तमाम कमियों को दूर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...