उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता डकोर क्षेत्र के गांवों का लेखपालों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। एसडीएम उत्तम कुमार व तहसीलदार सुरेंद्र कुमार केनिर्देश पर लेखपालों की आधा दर्जन टीमों ने कई गांवों को मौके पर जाकर सर्वे किया। जहां पर कच्चे मकान गिरे थे, उनको स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति देखी और नुकसान का आंकलन किया गया।उपजिलाधिकारी सदर उत्तम कुमार ने बताया कि रविवार को लेखपालों की टीम ने डकोर ब्लाक के अटरिया समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कच्चे मकानों पर फोकस रहा। खासकर बारिश से प्रभावित मकानों को लेकर पीडि़त परिवारों से संवाद कर रिपोर्ट तैयार कराई गई। यह भी पढ़ें- डकोर क्षेत्र में दो दर्जन ग्रामों का किया सर्वे, जरूरतमंदों को बांटा भोजन यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से तीन कच्चे मकान ढहे, सामान व बाइक मलबे में दबी यह भी पढ...