उरई, अगस्त 14 -- Orai News: उरई । संवाददाता डकोर और एट थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब बरामद की। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। डकोर पुलिस ने ग्राम टिमरो निवासी अरविंद दुबे के कब्जे से 22 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब बरामद की। वहीं एट पुलिस ने ग्राम बिरगुवां खुर्द निवासी नीरज वर्मा के कब्जे से 10 लीटर के दो प्लास्टिक के डिब्बों में भरी अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...