Orai News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, साथी घायल
उरई, अगस्त 22 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र की प्रतापपुरा मोड़ पर शनिवार शाम बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्राम कुंडऊ निवासी अंचल तिवारी 22 वर्ष व साहिल तिवारी 28 वर्ष शनिवार को किसी काम से जालौन आए थे। शाम करीब छह बजे बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। प्रतापपुरा मोड़ पर औरैया की ओर से आ रहे डंपर चालक ने अचानक मोड़ दिया और डंपर गलत दिशा में आ गया। अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, अंचल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने यूपी 112 को सूचना दी। कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल अंचल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने डंपर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.