Orai News: ट्रैक्टर का प्रेशर पाइप फटा, चालक की मौत
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर मिट्टी खनन में लगा ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लेकर आ रहा था, तभी ग्राम नगरा जाने वाले मोड़ के पास अचानक हाइड्रोलिक प्रेशर पाइप फट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कस्बा रामपुरा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी विनोद दोहरे 45 वर्ष ट्रैक्टर चालक था जो शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन कर ला रहे थे। नगरा मोड़ के पास प्रेशर पाइप तेज धमाके के साथ फटने से ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और चालक ट्रैक्टर में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।विनोद मूल रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.