Orai News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
उरई, अगस्त 19 -- Orai News: कालपी। संवाददाता ऊसरगांव से उरई की ओर रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1261/21 के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऊसरगांव के समीप ट्रेन से कटकर युवक के शव के पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर दरोगा सूरजपाल के साथ विपिन, दीवान अर्पित और अभिषेक पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतक के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अटसराय रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.