उरई, जुलाई 4 -- Orai News: कालपी। संवाददाता झांसी कानपुर रेल मार्ग के कालपी रेलवे स्टेशन के पास काशीराम कॉलोनी के पास ट्रेन की चपेट में आने आने वाले युवक की पहचान नजदीकी रहने वाले मूकबधिर के रूप में हुई जो अपने खेत पर गया हुआ था। शुक्रवार सुबह कालपी रेलवे स्टेशन के पास काशीराम कॉलोनी के सामने से निकली रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान नहीं हुई थी पर शनिवार को युवक की पहचान तरीबुलदा मोहल्ला निवासी गजराज निषाद 38 वर्ष के रूप में हुई। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम में मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि गजराज मूकबधिर था और रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी वह रेलवे लाइन के किनारे अपने खेत पर गया हुआ था जिसमें वह ट्रेन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- Mathura News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत यह भी पढ़े...