Orai News: ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए फाड़ा रजिस्टर
उरई, अगस्त 5 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल मरीज का मेडिको लीगल करना डॉक्टर को भारी पड़ गया। गुस्से में आए घायल मरीज के परिजन ने डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए एमएलसी रजिस्टर फाड़ दिया। डॉक्टर ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है।जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रात को मारपीट में घायल सचिन दीक्षित 27 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र दीक्षित निवासी नया पाठकपुरा और अंशुल तिवारी 27 वर्ष पुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी निवासी पटेल नगर उरई को इलाज और मेडिको लीगल के लिए लाया गया था। घायलों का ट्रामा सेंटर में मेडिको लीगल कर रहे डॉक्टर अनुपम मिश्रा से साथ में आए परिजनों ने रेफर करो कि रट लगाते हुए अभद्रता की। घायल के साथ आए आदर्श तिवारी ने गुस्से में आकर चिकित्सा अधिकारी से अभद्रता करते हुए मेडिको लीगल रजिस्टर का पन्ना फाड़ दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.