उरई, जुलाई 7 -- Orai News: कोटरा। संवाददाता उरई-कोटरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर डंपर और बस की आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और सीओ नगर ने पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।मंगलवार दोपहर करीब डंपर चालक धीरेन्द्र सिंह निवासी जहागीरपुरा, कानपुर देहात उरई से कोटरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने कोटरा की तरफ से आ रही प्राइवेट बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठी सवारियां उछलकर गिर पड़ी। हादसे में बस में सवार कमला पत्नी राजेन्द्र, जिही पुत्र शेखर, फूला पत्नी मनोज, रामसिंह पुत्र विजय सिंह, रामदेवी पत्नी पवन, सत्यप्रकाश पुत्र छदामी, रिहान पत्नी इसरार और अमरेन्द्र पुत्र महेशचन्द्र सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस न...