उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। नगर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी राजमिस्त्री रामकेश रजक 54 वर्ष बाइक से औरैया रोड होकर घर जा रहे थे। छत्रसाल इंटर कॉलेज के आगे स्थित पेट्रोल टैंक के पास डीजल भरवाकर निकल रहे ट्रक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर घायल रामकेश की सीएचसी में मौत हो गई थी। गुरुवार को मृतक के भाई रामसिया ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...