Orai News: ट्यूबवेल की मोटर की स्टार्टर खराब होने से परेशानी, जेई ने सुधार कराया
उरई, अगस्त 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर के मोहल्ला उदनपुरा में स्कूल के पास स्थित ट्यूबवेल की मोटर की स्टार्टर खराब होने से जल संकट खड़ा हो गया है। विभागीय अवर अभियंता बासित अली की देखरेख में स्टार्टर को ठीक करा कर पेयजल सप्लाई ठीक कराई।बताया जा रहा है कि बीते दिन से ट्यूबवेल की मोटर की स्टाटर खराब हो जाने से आसपास के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। मुहल्ला उदनपुरा निवासी फहीम खान आदि ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है कि ट्यूबवेल बंद होने से पानी की समस्या बढ़ गई है। सूचना पाकर जल संस्थान के अवरअभियंता बासित अली अपनी टीम के साथ पहुंच कर जायजा लिया। ख़राब स्टार्टर को बदल कर ठीक कराया गया और जलापूर्ति बहाल कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.