Orai News: ट्यूबवेल का बोर खराब, साढ़े तीन हजार की आबादी पेयजल को तरसी
उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता चितौरा में स्थित ट्यूबवेल का बोर खराब होने की शिकायत पर एसडीएम मनोज प्रकाश, जल निगम एई अश्विनी यादव, जेई नमामि गंगे अजय कुमार, नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने एक माह के अंदर रीबोर कराने और तब तक गांव में टैंकर से पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया।गौरतलब हो कि जल संस्थान द्वारा 13 लाख की लागत से चितौरा में ट्यूबवेल की स्थापना की गई थी। एक माह पहले ट्यूबवेल से गंदा पानी आने लगा, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने जेई जल संस्थान श्याम बहादुर वर्मा को दी। जेई ने बोर खराब होने की बात कही। बाद में कर्मचारियों ने पाइप व मोटर बाहर निकाल दी, जिससे चितौरा और चितौरी की लगभग साढ़े तीन हजार की आबादी के सामने शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.