Orai News: टैलेंट वॉर सीजन-14 में दिखाई प्रतिभा, बजी तालियां
उरई, अगस्त 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर के राठ रोड स्थित एक पैलेस में मिस्टर एंड मिस, मिसेज व किड्स फेम इंडिया 2026 और टैलेंट वॉर सीजन-14 ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोने कोने से आए प्रतिभावानों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।मॉडलिंग जज विकी डीकोस्टा, सिंगिंग जज नवीन गुलशन और शीलू चौहान, डांसिंग जज नटराज और प्रदीप यादव ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को परखा। कालपी की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट एकता वर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उत्साहबर्धन किया। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली कलाकारों को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को आगामी राउंड में प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। ऑडिशन को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.