Orai News: टीम ने चार विक्रेताओं से अलग-अलग स्थानों पर दूध के भरे सैंपल
उरई, जुलाई 4 -- Orai News: कालपी। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार अलग-अलग स्थानों से दूध के नमूने भर कर राजकीय प्रयोगशाला में भेज दिया।शनिवार को आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम जोल्हूपुर व कंदौला में सक्रिय है। बदलते मौसम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा 4 विक्रेताओं के मिक्स दूध का नमूना भरने की कार्यवाही की। सभी नमूनों का परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा दिया गया। तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.