Orai News: टायर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप, लाखों का माल खाक
उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: उरई, संवाददाता। कोंच बस स्टैंड पर उमंग मेडिकल स्टोर के पीछे स्थित टायर की दुकान में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। टायरों में आग लगते ही काला धुआं उठने लगा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर भागे। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान बंद थी। तभी अंदर से धुआं उठता दिखा। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और रबर होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के अंदर रखे सैकड़ों टायर, ट्यूब व अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि आग बगल की दुकानों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस व फाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.