उरई, अगस्त 1 -- Orai News: जालौन।संवाददाता पिकअप की टक्कर से बाइक चालक व उसके साथी घायल होने के मामले में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिकअप व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड निवासी रामू ने पुलिस को बताया कि बीती 18 जुलाई को उनका भाई श्यामू बाइक से भतीजे राज, भतीजी गौरी व भाभी सेराज को साथ लेकर गांव से गोहन की ओर जा रहा था। जब उनकी बाइक सहाव के आगे ईंट भट्ठे के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार पिकअप आ रही थी। पिकअप को देखकर भाई ने अपनी बाइक साइड में कर ली। इसके बाद भी पिकअप चालक ने बेकाबू होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग गिरकर घायल हो गए। वहीं, पिकअप चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुचंाया गया। जहां डॉक्टरों ने भाई श्सामू ...