Orai News: टंकी निर्माण कार्य के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के शेरपुरा गांव में रविवार सुबह नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी निर्माण के दौरान लोहे का सरिया काट रहे 28 वर्षीय मजदूर की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक औरैया जिले का रहने वाला था।औरैया जिले के ग्राम मल्हौती थाना बिधूना निवासी रामप्रकाश का 28 वर्षीय बेटा अजय कुमार शेरपुरा गांव में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। रविवार सुबह को अजय अपने चार अन्य साथियों के साथ निर्माण स्थल पर काम में जुटा था और वह लोहे का सरिया काट रहा था। इसी दौरान लंबा सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से अजय गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.