उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जनता की सुविधा के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में बनाए गए मूत्रालय रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गए हैं। साफ-सफाई के लिए लगाई गई पानी की टंकियां गायब होने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से इनमें गंदगी फैली है, जिससे लोग इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।नगर पालिका परिषद ने राहगीरों और दुकानदारों की सुविधा के लिए तहसील गेट के सामने, सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने, एसडीएम आवास के पास, पानी की टंकी के बगल में और छोटी माता मंदिर के पास सहित विभिन्न स्थानों पर मूत्रालयों का निर्माण कराया था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन पर छत डालकर पानी की टंकी रखी गई और पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। शुरुआत में नियमित सफाई होती रही, जिससे ये साफ-सुथरे रहे। कुछ समय बाद टंकियां गायब हो गईं और पाइप फिटि...