उरई, अक्टूबर 21 -- Orai News: उरई। संवाददाता त्योहार आते ही झांसी कानपुर रेलमार्ग पर टे्रनों की देरी बढ़ी है। बुधवार को लखनऊ एक्सप्रेस से लेकर कई लंबी दूरी की गाड़ियां घंटों लेट रही। इससे लोगों को खासी असुविधा हुई। खासकर उन लोगों को बहुत परेशानी हुई, जिनके आरक्षण थे। लोगों ने बताया कि जब त्योहार से पहले यह हाल है तो दीवाली, छठ पूजा पर क्या स्थिति होगी। अफसरों का कहना है कि कई जगहों पर ट्रैक संबंधी काम चल रहा है।बुधवार को लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। कुशीनगर महाकाल एक्सप्रेस दो घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटे, साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ मेमू पौने घंटे, गोरखपुर स्पेशल छह घंटे, मुंबई एलटीटी छह घंटे लेट रही। यह भी पढ़ें- यूपी होकर चलेगी बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन, देखें क्या रहेगा रूट और शेड्यूल इससे लोगों को दिक्कत हुई।उरई के अलावा जालौ...