उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया। पुलिस टीम ने देवकली निवासी मुलायम सिंह और मैनूपुर निवासी अरुण को वाहन लेनदेन पर झगड़ा करने पर पकड़ा। वहीं ग्राम मंगरोल निवासी महेंद्र विश्वकर्मा को पड़ोसी से झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया। महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने सदर बाजार निवासी रोचक द्विवेदी को पड़ोसी से झगड़ा करने पर पकड़ा। चारों का चालान कर अदालत में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...