Orai News: जुगियापुर का मुख्य मार्ग पर 150 मीटर कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता ब्लॉक कुठौंद क्षेत्र के ग्राम जुगियापुर में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच ग्राम प्रधान की कथित तानाशाही और मनमानी की एक बानगी देखने को मिल रही है। गांव का मुख्य मार्ग, जो आगे और पीछे पूरी तरह से सीसी (कंक्रीट) रोड से पक्का बना हुआ है, उसे बीच में केवल 150 मीटर का टुकड़ा जानबूझकर कच्चा छोड़ दिया गया है। मगन कुशवाहा के मकान से लेकर अजय पाल कुशवाहा के मकान तक फैला यह मुख्य रास्ता लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है और वर्तमान में गहरे कीचड़ तथा जलभराव की चपेट में है।पूरे गांव में सड़कों पर खडंजा और सीसी रोड बिछाकर आवागमन सुगम बनाया गया है, लेकिन मुख्य मार्ग के इस एक हिस्से को छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Gonda News: पहली फाइल इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.